फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बसपा ने जारी की सूची, मैदान में उतारे लड़ाके

बसपा ने जारी की सूची, मैदान में उतारे लड़ाके

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा ने जारी की सूची, मैदान में उतारे लड़ाके
उरई। नगर पालिका व पंचायत के चुनावी घमासान में बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार शाम अपने अधिकांश प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के अलावा कई वार्डों के सभासद प्रत्याशी भी चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने बताया कि तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा उरई के 30 वार्डों और जालौन के 25 वार्डों के लिए सभासद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। शेष प्रत्याशियों की सूची भी जल्द सामने होगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि उरई नगर पालिका से रईस खान को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया गया है। इसी तरह जालौन नगर पालिका से प्रेम कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू और कालपी नगर पालिका से बैकुंठी देवी को अध्यक्ष पद का दावेदार चुना गया है। जबकि जमीर आलम को बसपा ने कदौरा नगर पंचायत सीट के लिए अध्यक्ष का दावेदार बनाया है। सूची में माधौगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष का भी नाम दिया गया है, लेकिन जिलाध्यक्ष ने फिलहाल नाम की घोषणा करने पर रोक लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है उरई के सभासद पद के प्रत्याशी
बसपा ने वार्ड एक से मुन्नी देवी, 3 से अनीता चौधरी, 4 से केशकली, 5 से प्रदीप कुमार, 6 से अंजनी वर्मा, 7 संतोष कुमार, 8 से भूरे राम, 9 से जितेंद्र कुशवाहा, 11 से कल्पना देवी, 13 से केशकली, 14 से रामऔतार, 15 से मनोज कुमार, 16 से रवीकांत, 17 प्रीति अग्निहोत्री, 18 से आशिया खातून, 20 से सर्वेश बाल्मीकि, 21 से देवनरायन पाल, 24 से रामश्री निरंजन, 25 से पंकज कुमार, 27 से ताहिर खान, 28 से रहनुमा परवीन, 29 से सुल्ताना, 30 से जयप्रकाश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।

ये है जालौन के वार्डों की सूची
उरई की तरह जालौन तहसील से वार्ड नंबर एक से बृजेश कुमार, 2 से उदय कुमारी, 3 से संध्या देवी, 4 से सत्यप्रकाश रजक, 5 से आशीष कुमार दोहरे, 6 मोहम्मद नईम, 7 से परवेज अहमद, 9 से राबिया खातून, 12 से राजेंद्र कुमार, 13 से गुलाम हुसैन, 14 से रफीक, 16 से तस्लीम राईन, 17 से महनूर, 18 से अशफाक राईन, 19 से गजेंद्र सिंह, 22 से विकास प्रजापति, 23 से रमाकांत प्रजापति, 24 से कल्लू कुरैशी, 25 से कायनात।

सामान्य सीटों पर उतारे मुस्लिम प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी ने उरई नगर पालिका और नगर पंचायत कदौरा से मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर सीधे भाजपा को चुनौती देने का काम किया है। दोनों ही सीटें सामान्य हैं। इन सीटों पर भाजपा का दबदबा माना जा रहा है। मुस्लिम प्रत्याशी उतरने से वोटों का ध्रुवीकरण होना तय है।


बहू की जगह सास को मिला टिकट
बसपा ने कालपी महिला सीट (अनुसूचित जाति) से बैकुंठी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि हकीकत यह है कि प्रचार बैकुंठी की बहू रामदेवी के नाम से किया गया था। नगर में सभी पोस्टर एवं होर्डिंग में रामदेवी ही अपने पति एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगजीवन अहिरवार के साथ वोट मांगती नजर आ रही थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो रामदेवी कम उम्र उनकी प्रत्याशिता के आड़े आ गई, इस कारण टिकट उनकी सास को दिया गया।

-3 नगर पालिका व 1 नगर पंचायत अध्यक्ष के नाम घोषित
-उरई, जालौन से कई वार्डों के प्रत्याशियों के नाम पर मोहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed