{"_id":"5c9135ffbdec22145f53901b","slug":"111553020415-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक पोलिंग स्टेशन की अंदर से बाहर तक की बागडोर संभालेंगी महिला कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक पोलिंग स्टेशन की अंदर से बाहर तक की बागडोर संभालेंगी महिला कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आयोग की ओर से चुनाव में इस बार पिंक पोलिंग स्टेशन (सखी मतदेय स्थल) बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इनकी बागडोर महिला कर्मियों के हाथों में रहेगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
पहली बार आम मतदाताओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से पिंक बूथ बनाए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। इन पोलिंग स्टेशनों पर संबंधित वार्ड के पुरुष मतदाता भी वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा पोलिंग एजेंट, सुरक्षा कर्मी आदि सभी महिलाएं ही होंगी।
पिंक पोलिंग स्टेशन के संबंध में चुनाव आयोग से जारी दिशा निर्देशों के तहत यहां तैनात की जाने वाली महिला कर्मचारी अपने मन मुताबिक रंग की ड्रेस पहन सकती है। इसमें ड्रेस कोड की बाध्यता नहीं होगी। पुलिस विभाग की महिलाएं जरूर खाकी वर्दी में ही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से पिंक बूथ (सखी मतदेय स्थल) बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी तैयारी की जा रही है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाने वाले इन केंद्रों के लिए अभी किस में कितने केंद्र बनाए जाएंगे, इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। इन केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारी महिला ही होंगी।
-तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे सखी मतदेय स्थल
अमर उजाला ब्यूरो