{"_id":"5c3b81a9bdec2273201781cd","slug":"111547403689-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एक किसान की पेड़ पर उतरे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसान की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर उसके परिवार के लिए आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवा के मजरा बहादुरपुर निवासी किसान राजेश कुमार शाक्य (46) पुत्र श्रीराम शनिवार शाम खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में चकरोड पर एक पेड़ के ऊपर से निकली एचटी लाइन का करंट पेड़ में उतर आया था। राजेश का हाथ पेड़ से छू गया और तेज करंट की चपेट में आने से उसकी वहीं मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वहां से निकल रहे लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी किरण देवी का रो-रो कर बुराहाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि राजेश के तीन बच्चे शिवम, शैलेंद्र व बेटी गीता हैं। ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाक्य ने बताया कि युवक के पास केवल दो बीघा भूमि है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने जिला प्रशासन से गरीब राजेश के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो