फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बीमारी के चलते मासूम की मौत,

बीमारी के चलते मासूम की मौत,

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बीमारी के चलते मासूम की मौत,
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम दासपुर कोठी में शुक्रवार की तड़के एक मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मासूम की मौत सर्दी लगने से होना बताया है। पिता ने बताया कि पक्का मकान न होने से फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। प्रधान व सचिव से आवास दिलाने की मांग की थी लेकिन रुपये की मांग पूरी न कर पाने के चलते उसे आवास न मिल सका। इससे पूरा परिवार फूस की झोपड़ी में दिन रात गुजारने को मजबूर है।
विज्ञापन



अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम दासपुर कोठी निवासी बदन सिंह का पुत्र अक्षय कुमार (5) की शुक्रवार तड़के लगभग 4:30 बजे मौत हो गई। इस पर परिजनों ने मासूम की मौत सर्दी से होना बताते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदन सिंह ने बताया कि वह सपरिवार फूस की झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार को उसका पुत्र सर्दी की चपेट में आने से काल के गाल में समा गया। तहसीलदार सदर अजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। बदन सिंह ने बताया कि उसने प्रधान व सचिव से आवास की मांग की थी। इस पर सचिव ने रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


उसके पास देने को कुछ न होने से उसे आवास नहीं मिल सका। तहसीलदार ने उसे आवास दिलाने का भरोसा दिया। तहसीलदार ने मासूम की मौत सर्दी से होने की बात से इंकार किया। कहा कि दो दिन पहले से ही बदन सिंह का पुत्र बीमार चल रहा था और इससे ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सक से भी बात की है। परिवार से मासूम के शव का पोस्टमार्टम भी कराने को कहा लेकिन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बताया कि जहां तक रुपये मांगने की बात है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पूरा परिवार फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर
-आवास की मांग करने पर सचिव पर रुपये मांगने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed