फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 Lekhpal, including eight officials suspended, ADM takes action

आठ पदाधिकारी समेत 11 लेखपाल हुए निलंबित, एडीएम ने की कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
11 Lekhpal, including eight officials suspended, ADM takes action
आठ पदाधिकारियों समेत 11 लेखपाल निलंबित, एडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेखपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा पायका स्टेडियम में आंदोलन चल रहा है। जिले में धारा 144 लागू हैं। ऐसे प्रदर्शन करने वाले 11 लेखपालों पर एडीएम ने निलंबन की कार्रवाई की है। एडीएम ने बताया कि लेखपाल अपनी जिद पर अड़े रहे, तो अन्य लेखपालों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर लेखपाल धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच नवंबर से लेखपालों का प्रदर्शन जारी है। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गड़बड्ऱी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी लेखपाल इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों समेत 11 लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन करने वाले लेखपालों को दो दिन पहले सर्विस ब्रेक का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सर्विस ब्रेक कर दी गईं है। सर्विस ब्रेक के बाद 11 लेखपालों को निलंबित किया गया है। एडीएम ने कहा कि लेखपाल इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो अन्य लेखपालों के खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से कुछ लेखपालों में हड़कंप भी मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed