फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   उत्पीडन होने पर चुप्पी साधना समाधान नहीं, डटकर करें मुकाबला

उत्पीडन होने पर चुप्पी साधना समाधान नहीं, डटकर करें मुकाबला

Tue, 19 Mar 2019 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
उत्पीडन होने पर चुप्पी साधना समाधान नहीं, डटकर करें मुकाबला
औरैया। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को मोहल्ला बदनपुर स्थित श्री जंभेश्वर जूनियर हाईस्कूल में महिलाओं को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं और छात्राओं को उनका हक मिले। साथ ही यह भी कहा गया कि उत्पीड़न होने पर चुप्पी साधना समाधान नहीं, डटकर मुकाबला करें। गोष्ठी के अंत में नारी शक्ति को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में श्री जंभेश्वर जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित समाज ही हर महिला और छात्राओं को उनका हक दिला सकती है। अपराजिता मिशन के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ प्रदेश में ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष अपनी सोच को बदलें। समाज में अपने एकाधिकार को छोड़कर महिलाओं को भी समान अधिकार दें। उन्होंने युवतियों को 100, 181 व 1090 आदि महिला हेल्प लाइनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न होने पर चुप्पी साधना समाधान नहीं हैं। युवतियों को अपनी प्रतिभा निखारनी होगी और मुकाम हासिल करना होगा। इसके लिए महिलाओं और छात्राओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed