{"_id":"5c8bf441bdec221462308222","slug":"101552675905-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले 95 फीसदी कापियां जंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले 95 फीसदी कापियां जंचने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य जिले में तीन केंद्रों पर तेजी से चल रहा है। अभी तक 60 फीसदी से अधिक कापियां का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। वित्तविहीन शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य में शामिल न होने के बाद भी कापियों के जांचने का काम तेजी गति से चल रहा है। सबसे अधिक भारतीय विद्यालय केंद्र पर कापियां अब तक जांची गईं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं जिले में तीन केंद्रों पर जांची जा रही हैं। इन केंद्रों पर वित्तविहीन शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया था लेकिन वे रुचि लेते नजर नहीं आए। इसके बावजूद केंद्रों पर मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। अभी तक तीनों केंद्रों पर 60 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। भारतीय विद्यालय केंद्र पर 55 फीसदी मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। केंद्र प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि होली तक संस्कृत, गणित की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। सिर्फ विज्ञान की कुछ उत्तर पुस्तिकाएं बचेंगी। बताया कि कृषि विषय उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय विद्यालय केंद्र पर 88694 में से 48887, जिला पंचायत इंटर कालेज पर 108511 में से 43902 और गजेंद्र सिंह इंटर कालेज पर 154863 में से 91468 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 23 मार्च से पहले सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के न आने का कोई असर मूल्यांकन कार्य पर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
-मूल्यांकन कार्य से वित्तविहीन शिक्षक बना रहे दूरी
अमर उजाला ब्यूरो