फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 fertilizer shopper got notice

दस उर्वरक संचालकों को नोटिस, पांच के भरे गए नमूने

Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 fertilizer shopper got notice
औरैया। खाद की कालाबाजारी और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया। इसमें पांच दुकानों में नमूने भरे गए और दस खाद दुकान संचालकों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रमुख सचिव डॉ.देवेश चतुर्वेदी ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजकर खाद की दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील में अधिकारियों की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। उपकृषि निदेशक डॉ.अशोक तिवारी ने किसान सेवा केंद्र भीखेपुर, कृषि सेवा केंद्र एग्रीजंक्शन मुरादगंज, फौजी खाद भंडार मुरादगंज, अमित-अतुल खाद भंडार औरैया, अभिलाव ट्रेडर्स औरैया के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दस दुकानों में अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त न होने तथा अन्य अव्यवस्था मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने खाद विक्रेताओं को हिदायत दी कि खाद बोरी में प्रिंट रेट पर ही बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed