फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1 lac rupee fraud

ईमेल आईडी हैक कर एक लाख रुपये का ऑनलाइन फ्राड

Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 lac rupee fraud
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक के साथ एक लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। उनका कहना है कि उनके मित्र की ई मेल आईडी हैक करके रुपये मांगे गए थे। इस पर उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एनटीपीसी में उप महाप्रबंधक आनंद मेहरोत्रा निवासी बाजार गंज, मोहमदी जिला लखीमपुर खीरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके एक मित्र की ईमेल आईडी से मैसेज आया कि एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता चाहिए। साथ ही बैंक खाते की डिटेल देकर रुपये ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

ईमेल आईडी से मिले संदेश पर भरोसा करके 29 जनवरी को एक लाख रुपये मित्र के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपने मित्र को फोन करके रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी, तो उसने बताया कि उनकी ईमेल आईडी हैक हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने बैंक को दे दी है। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने किसी की डिमांड पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने से पहले पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed