{"_id":"60bfadaa8ebc3eb4e82f7ab3","slug":"1-died-due-to-corona-auraiya-news-knp633004699","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, दो नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, दो नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
औरैया। जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सहार ब्लाक के पुरवा जैन में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को 749 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जबकि जिले में बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी निगरानी समितियां व स्वास्थ्य टीम इन पर नजर नहीं रख रही हैं।
तीसरी लहर को लेकर शासन सतर्क रहने के लगातार निर्देश दे रहा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन जांच की जा रही है।
मंगलवार को जांच में दो लोग ही संक्रमित मिले हैं। सहार ब्लाक के पुराव जैन निवासी 45 वर्षीय युवक की संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब एक्टिव केस 76 बचे हैं। 14 लोग मंगलवार को ठीक हुए। मृतकों की संख्या 180 है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें टीकाकरण के साथ जांच कराने और बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।