फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ????? ?? ?????? ????, ???? ?????? ????

दशहरा पर निकाली रैली, किया शस्त्र पूजन

Fri, 23 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 23 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
????? ??  ?????? ????, ???? ?????? ????

क्षत्रिय महासभा ने विजयादशमी पर्व पर विनायक पैलेस से जूलुस निकाला। वहीं मिलन समारोह में समाज के अग्रणी, बुजुर्गों तथा मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया तथा जरुरतमंद परिवारों को उनकी पुत्री के विवाह हेतु अनुदान दिया गया।

विज्ञापन



गुरुवार को कानपुर रोड स्थित विनायक पैलेस से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जुलूस निकला। जुलूस शहर के कानपुर रोड होते हुए सुभाष चौराहा,  संजय गेट, जिला अस्पताल, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, जालौन चौराहा होते हुए महाराणा भवन परिसर में समाप्त हुुआ।
विज्ञापन



महाराणा प्रताप भवन में विजयादशमी  मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ठाकुर भोला सिंह ने कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।

 
सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए और हमें अपने आदर्शों के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। विजयादशमी मिलन समारोह में शस्त्र पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि अकबरपुर विधायक रामस्वरूप गौर, कालपी विधायक उमाकांती देवी व  सुरेंद्र सिंह सरसेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता राज्य मंत्री का दर्जा  प्राप्त मंत्री ठाकुर भोला सिंह ने की।


वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। तथा स्वयं जियाजी स्मृति बालिका विवाह योजना के अंतर्गत दो युवतियों को 25-25 रुपया अनुदान दिया गया। इसी प्रकार स्व. वीरेश्वर सिंह चौहान स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत पांच छात्राओं को 10-10 हजार रुपये का अनुदान दिया गया।


कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष  रवींद्र सिंह कुशवाह, महामंत्री शिवपाल सिंह जौदान, कोषाध्यक्ष यदुनाथ सिंह  कुशवाह, गौरव सिंह, राजेश सिंह चौहान, दीपू सिंह, अवधेश सिंह राजावत, गजेंद्र सिंह,  कृपाल सिंह, विद्यासिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।



जगह-जगह हुआ स्वातग - औरैया। क्षत्रिय महासभा की रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। जेसीज चौराहा पर अवधेश भदौरिया ने स्वागत किया। वहीं समाज के लोगों ने रैली का स्वागत किया। वहीं हाइवे रोड पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपू सिंह ने जुलूस का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed