{"_id":"326c1046-8281-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"atul-maheshwari-road-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण
कानपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानुपर स्थित मरियमपुर चौराहे से लेकर विजयनगर तिराहे तक का रास्ता अब अतुल माहेश्वरी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय के पास आयोजित समारोह में मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अतुल माहेश्वरी की सेवाओं को याद किया गया। अतुलजी के कुशल नेतृत्व में आज ही के दिन 1 मार्च 1992 को अमर उजाला का प्रकाशन कानपुर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इस मौके पर द्रोण ने अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी को पत्रकारिता के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया। साथ ही कहा कि उनकी शुभकामना है कि अमर उजाला इसी तरह तरक्की करता रहे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र प्रताप कटियार ने कहा कि अपनी बेबाक और निष्पक्ष छवि के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में अमर उजाला का अपना अलग स्थान है। उन्होंने कहा कि मैं तो अमर उजाला के शहर से प्रकाशन के पहले दिन से ही उसका मुरीद हूं।
अतुलजी ने पत्रकारिता के आदर्शों और मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। उनके सिद्धांतों की छाप अमर उजाला में साफ तौर पर दिखती है। अखबार की छवि निरंतर निखरती जा रही है।