फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   applicants may get catet form from 20th february

20 फरवरी से मिलेंगे कैटेट फार्म, मई में परीक्षा

Wed, 16 Jan 2013 12:51 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
applicants may get catet form from 20th february

कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (कैटेट) 2013 की जिम्मेदारी इस बार चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (सीएसए) कानपुर को सौंपी गई है। यह टेस्ट 15, 16 और 17 मई को कराया जाएगा। इसके लिए कानपुर, मेरठ, फैजाबाद और बांदा में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


कैटेट फार्म 20 फरवरी से 30 मार्च तक मिलेंगे और जमा होंगे। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कानपुर, फैजाबाद, बांदा और मेरठ कैंपस से फार्म बिक्री करने की व्यवस्था की गई है। सामान्य, ओबोसी अभ्यर्थियों के लिए फार्म का मूल्य 1250 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये में फार्म मिलेगा।
विज्ञापन


लेट फीस के साथ आठ अप्रैल तक जमा होंगे फार्म
सीएसए के कुलपति प्रो. पीके शर्मा ने बताया कि 330 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश परीक्षा फार्म एक अप्रैल से आठ अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे। वेटनरी कोर्स का फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 17 से 23 साल तय की गई है। बीएससी एजी, होम साइंस, इंजीनियरिंग के फार्म भरने की उम्र 16 से 23 साल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में होम साइंस, पीसीएम, पीसीबी, पीसीएमबी और एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी ही फार्म भर सकते हैं। एंट्रेंस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को प्रदेश की चार यूनिवर्सिटी के बीएससी, एमएससी प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा। कैटेट में ही पीएचडी का एंट्रेंस टेस्ट भी कराया जाना है।


ऑनलाइन का प्रयोग फेल
कैटेट-2012 में ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरवाने का प्रयोग फेल हो गया था। उस साल 400 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा था, जिनमें 380 के फार्म गलत पाए गए। इस कारण अबकी ऑनलाइन फार्म की व्यवस्था नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का तर्क है कि एग्रीकल्चर में एडमिशन लेने वाले ज्यादातर स्टूडेंट ग्रामीण परिवेश से आते हैं। वे आनलाइन फार्म भरने में अक्सर गलती कर बैठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed