{"_id":"6b1aca74-b9b1-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"another-girl-raped-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में दरिंदगी, राक्षस बन गए जेसीबी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में दरिंदगी, राक्षस बन गए जेसीबी वाले
फूलपुर/इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में अब इंटर की एक छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेसीबी चालक और तीन युवक रात में छात्रा को जेसीबी पर लाद ले गए। चारों ने छात्रा को बंधक बनाकर दरिंदगी की।
विज्ञापन
आधी रात को छात्रा अधमरी हो गई तो आरोपी उसे खेत में छोड़कर निकल भागे। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा।
छात्रा की निशानदेही पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी फरार है।
थरवई और फूलपुर की सीमा पर पड़ने वाले एक गांव में इन दिनों मिट्टी खुदाई का काम चल रहा है। जेसीबी से मिट्टी निकाल ट्रैक्टरों पर लादकर भेजी जा रही है।
फूलपुर के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रजिया (बदला हुआ नाम) इंटर की छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है।
बृहस्पतिवार को उसकी मां मायके गई थी। घर में रजिया के अलावा उसका भाई था। शाम को भाई भी कहीं निकल गया था। रात में करीब आठ बजे वह जानवरों को पानी देने के लिए घर से कुछ दूर गई थी। उसी रास्ते से जेसीबी गुजरी।
विज्ञापन
चालक के अलावा उस पर तीन युवक मौजूद थे। उन्होंने अंधेरे में छात्रा को देखा तो नीयत खराब हो गई। चारों लोगों ने रजिया को जेसीबी पर खींच लिया।
वह चीखी तो बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दरिंदगी का यह आलम था कि रास्ते में वे छात्रा को नोचते खसोटते रहे।
जेबीसी पर रजिया का हाथ भी बांध दिया गया था। हैवान बने चारों युवक रजिया को लेकर गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर फूलपुर कस्बे के पास बवंडई गांव गए। यहां जेसीबी खड़ी की जाती है। यहीं पर रजिया के साथ चारों ने कई घंटे तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसे नोचा-खसोटा गया। नाखून और दांत के निशान सारे शरीर पर मिले हैं। आधी रात उन लोगों ने रजिया को खेत में फेंक दिया।
कुछ देर बाद रजिया को होश आया। फटे चीथड़े कपड़ों में लहूलुहान रजिया भोर में रोते बिलखते गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। उसे फूलपुर थाने ले जाया गया।
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव लड़की को लेकर तुरंत बवंडई गांव पहुंचे। वहां सरांय इस्माइल गांव के संजय कुमार, मरदापुर गांव के राजेश सिंह और जेसीबी चालक देवराज यादव निवासी आसेपुर उतरांव को गिरफ्तार कर लिया गया।
चौथा आरोपी फरार हो गया था। वह उतरांव का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस टीम छापामारी कर रही है। शुक्रवार को रजिया का शहर में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। घटना से फूलपुर इलाके में आक्रोश है।