फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   an opportunity to become an actress

...तो आप भी बन सकती हैं 'चित्रांगदा'

Fri, 28 Jun 2013 01:06 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
an opportunity to become an actress

अगर आपमें है वह सब कुछ जिसकी सुधीर मिश्रा को तलाश हैं, तो इस नंबर और ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकती हैं 09026261837,vcasting23@gmail.com। वैसे फिल्म के लिए कुछ बच्चों की भी तलाश है जो स्मार्ट तो हो हीं उनकी उम्र भी 7 से 8 के बीच हो।

विज्ञापन


निभाना है चित्रांगदा का 'बचपन'
फिल्म में चित्रांगदा मेहरुन्निसा का किरदार अदा कर रही हैं। चित्रांदगा के ही बचपन का किरदार अदा करने के लिए उस जैसी ही चुलबुली और कमसिन लड़की की तलाश हो रही है। अगर आप खुद को चित्रांगदा जैसी पाती हैं, तो यह रोल आप निभा सकती हैं।
विज्ञापन


उम्र हो 17 और रंग चम्पई
उम्र 17 से 20 साल। रंग चम्पई। नाजुक और खूबसूरत भी...शहर में इन दिनों एक ऐसी ही लड़की की तलाश जारी है। इस तलाश में एक खूबी और तलाशी जा रही है वो है लखनऊ की मीठी जुबान। यह तलाश किसी गुमशुदा की नहीं बल्कि सुधीर मिश्रा की फिल्म मेहरुन्निसा के अहम किरदार के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल कलाकारों ने मारा 'पचासा'
मुंबई से कास्टिंग डायरेक्टर लखनऊ पहुंच चुके हैं। 50 से ज्यादा लोकल कलाकारों को फिल्म के लिए चुन भी लिया गया है लेकिन युवा मेहरुन्निसा के किरदार के लिए अभी कोई चेहरा कास्टिंग डायरेक्टर को जंचा नहीं है।

लखनऊ में ही बननी है फिल्म
लंबे अर्से से मेहरुन्निसा के चर्चे हो रहे थे। कुछ समय पहले शहर आए सुधीर मिश्रा ने कहा था कि फिल्म जल्द ही शुरू होगी लेकिन कोई तारीख तय नहीं थी। उनका कहना था कि कहानी लखनऊ की है तो लखनऊ में ही फिल्म बननी है।

जुलाई में शुरू होगी फिल्म
सूत्रों की माने तो फिल्म जुलाई में शुरू हो रही है। कास्टिंग के साथ लोकेश को फाइनल करने का काम भी चल रहा है। चौक के कुछ पुराने घरों को हरी झंडी भी दे दी गई है। अब हर किसी को उस वक्त का इंतजार है जब सुधीर मिश्रा अपनी टीम के साथ आएं और फिल्म की शूटिंग शुरू हो।


सुधीर मिश्रा की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी चित्रांगदा सिंह होंगी, जो फिल्म में मेहरुन्निसा का किरदार निभा रही हैं।


बॉलीवुड में शहर से एक और बड़ा नाम
बॉलीवुड की लिस्ट में लखनऊ का नाम इन दिनों काफी ऊपर चला गया है। पिछले तीन सालों की अगर बात करें तो कई बड़े बैनर और कई बड़ी फिल्में लखनऊ के नाम रहीं। माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, तिगमांशु धूलिया, सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, इरफान खान, कंगना रनावत के साथ कई कलाकारों ने लखनऊ में महीना भर तक अलग-अलग फिल्मों के लिए शूटिंग की। अब बारी मेहरुन्निसा की है।

फिल्म में एक किरदार के लिए बिग बी की भी चर्चा थी अगर वो शामिल होते हैं तो शहर में एक बड़ी फिल्म और कई बड़े सितारों का नाम और जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed