फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth of Ujhari dies in Punjab

उझारी की युवक की पंजाब में मौत से परिजनों में कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth of Ujhari dies in Punjab
अमरोहा। जहरीले काटने के से उझारी के युवक की पंजाब में मौत हो गई। मौत के दो दिन बाद शव उझारी पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अनीश अहमद सलमानी का 25 वर्षीय बेटा नफीस अहमद पंजाब के जनपद फरीदपुर में एक सैलून में काम करता था। शुक्रवार को उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया परंतु 24 घंटे तक नफीस ठीक-ठाक रहा। अगले दिन शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार के कपड़ों पर प्रेस कराने के लिए दुकान पर पहुंचा। बताया जाता है कि दुकान पर कुर्सी पर बैठकर वह मोबाइल से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान नफीस अचानक कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। यह देखकर दुकानदार ने उसको उठाने का प्रयास किया। परंतु वह नहीं उठ सका। दुकानदार ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और नफीस को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पंजाब पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा। दो दिन बाद युव का शव उझारी पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बताते हैं कि जिस दुकान पर मोबाइल पर बात करते हुए अचानक वह नीचे गिरा वह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed