फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youth killed in transactoin dippute

लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, शव तेजाब से जलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth killed in transactoin dippute
लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक के शव को तेजाब से जलाया भी गया। शव गांव से एक किमी की दूरी पर मिला। युवक की हत्या होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा की है। यहां पर किसान औतारी का परिवार रहता है। औतारी का छब्बीस वर्षीय बेटा रिंकू खड़गवंशी मजदूरी करता था और कृषि कार्य में भी हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि बुधवार शाम को कुछ रुपयों को लेकर रिंकू का दोस्त से विवाद भी हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह को दोस्त रिंकू को घर से बुलाकर ले गया था, लेकिन शाम तक भी वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव से करीब एक किमी दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। उसके शरीर पर तेजाब से जलाने के निशान थे। माना जा रहा है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर उसकी गला-दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शरीर को तेजाब से भी जलाया गया। शरीर पर कई स्थानों पर जलने के कारण फफोले पड़े हुए हैं। खाल कई स्थानों पर जली हुई। सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ सतीशचंद्र पांडेय ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। माना जा रहा है कि युवक की युवक के लेनदेन में हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल अरविंद त्यागी का कहना है कि मामले में पिता औतारी की तहरीर पर मुख्तार सिंह निवासी गांव नबावपुर और अंसार निवासी गांव मछरई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्ट्या रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने गांव नबावपुरा पहुंचकर मृतक रिंकू के परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि सरकार से हर संभव मदद कराई जाएगी। जिन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें जल्द ही पकड़वाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोराम मचा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed