फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth killed in Tigri fair, brother-in-law in custody

तिगरी मेले में युवक की हत्या, साला हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Tigri fair, brother-in-law in custody
तिगरी मेले में युवक की हत्या के बाद गजरौला थाने के बाहर परिजन। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला (अमरोहा)। तमिलनाडु में वेल्डिंग का काम करने वाले हसनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक की हत्या कर दी गई। मेले में मौत के कुएं का खेल दिखाने वाले पंडाल से करीब 400 मीटर दूर उसका पड़ा मिला। सिर पर नुकीली चीज से वार किया गया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के साले और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिलक सिकरौली गांव में जबर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा जसपाल खड़गवंशी (26) तमिलनाडु में वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक जसपाल तिगरी गंगा मेले देखने के लिए 17 नवंबर को गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने भतीजे देवेंद्र और आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी ममेरे भाई महेश के साथ मेले के लिए गया था। शाम को वह भतीजे देवेंद्र के साथ अपनी ससुराल भीमा ठीकरी चला गया। मेले के लिए लौटते समय उसका साला बबलू भी बाइक पर साथ चलने की जिद करने लगा। परिजनों का कहना है कि बबलू को नशे में देख जसपाल ने साथ ले जाने के इनकार किया तो बबलू ने गाली गलौज की और दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घर वालों ने दोनों को अलग किया, जिसके बाद जसपाल मेले में पहुंच गया।
विज्ञापन

मेले में जसपाल और उसका भतीजा ससुराल पक्ष के तंबू में रुके थे। बबलू भी तीन साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। जसपाल अपनी साली को मेला देखने के लिए पैसे देने लगा तो बबलू फिर भड़क गया और जसपाल को वहां से भगा दिया। शनिवार सुबह जसपाल का शव मेला परिसर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों व नजदीकी दुकानदारों व खेल-तमाशे वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मोमराज की तहरीर पर बबलू और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जसपाल के कंधों पर ही थी परिवार की जिम्मेदारी
हसनपुर/रूखालू। जसपाल खड़गवंशी की तिगरी मेले में हत्या की जानकारी मिलते ही ग्राम सिकरौली मिलक स्थित उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी सात साल पहले शादी हुई थी। पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने बताया कि जसपाल के पिता जबर सिंह का 15 साल पहले निधन हो चुका है। चार भाइयों में जसपाल तीसरे नंबर का था। पिता की मौत के बाद जसपाल के दो बड़े भाइयों की अलग-अलग हादसों में जान जा चुकी है। इसके बाद से जसपाल पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई थी। वह तमिलनाडु में वेल्डिंग का काम करके घर खर्च के लिए पैसे जुटाता था। उसके न रहने से घर चलाने को लेकर सबकी चिंता बढ़ गई है। संवाद

मृतक जसपाल का फ़ाइल फोटो।

मृतक जसपाल का फ़ाइल फोटो।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed