{"_id":"65d664dac4b9465653004824","slug":"youth-had-to-perform-stunt-with-car-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-114259-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार से युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार से युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (संभल)। थाना क्षेत्र में कार को लापरवाही से चलाकर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो कार सीज की गई हैं।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को सोशल मीडिया पर कार से स्टंट की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें युवकों द्वारा कार की खिड़की के बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो प्रकाश में आने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार व उनकी टीम द्वारा दो आरोपी अरमान निवासी ग्राम खैरपुर थाना ऐंचोड़ा कंबोह जनपद संभल व लुकमान निवासी ग्राम जयतौली थाना रहरा को गिरफ्तार किया। दो कार कब्जे में करके सीज की गई हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि लापरवाही से वाहनों को ना चलाया जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।