{"_id":"6564efebd7bb09aa1c065c03","slug":"youth-going-to-tigri-dies-after-being-hit-by-train-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9353-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
डिडौली/कैलसा। घर से तिगरी धाम जा रहे जलीलपुर बक्काल के 25 वर्षीय नीरज सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी करने की चर्चा के बाद पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।मृतक नीरज सैनी गांव के रहने वाले किसान अमीचंद सैनी का बेटा था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम नीरज सैनी तिगरी धाम में मेला देखने जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उसका शव कैलसा बॉर्डर स्थित चकालीलेट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नीरज सैनी के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नीरज सैनी के द्वारा खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
-- --
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नीरज सैनी के द्वारा खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।