फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
अपनी मां के साथ दवा लेने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव रविवार को गांव आया। मृतक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

ग्राम चुचैला कलां के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रोहित पुत्र परम सिंह उम्र 20 साल शनिवार की शाम अपनी मां को दवा दिलाने के लिए बाइक से जनपद बिजनौर के स्योहारा गया था। वहां से लौटते समय उसकी बाइक को ग्राम ताजपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह व उसकी मां घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी शनिवार की देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वे बिजनौर के लिए रवाना हो गए। रविवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed