फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies in collision between bikes on Diwali

Amroha News: दिवाली पर बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between bikes on Diwali
आदमपुर। दिवाली के लिए पूजन का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइकों की भिड़ंत में जान चली गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला खादर निवासी हरपाल (22) पुत्र तुलसी अपने गांव के तेजपाल पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ रविवार शाम को दिवाली के त्योहार पर बुरावली से पूजन आदि का सामान खरीद कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही बुरावली फरौटा के बीच पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजन बाद में इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपाल मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। बताते हैं कि हरपाल के पिता का बीमारी के कारण दो वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। दिवाली के त्योहार पर युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घर में चल रही त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मृतक के बड़े भाई बिजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed