फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man's body found hanging on tree, case against wife

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

संभल के एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का शव सैदनगली थाना क्षेत्र के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पत्नी एवं ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी आंचल, साला राजू, ससुर खेमचंद एवं बहनोई निवासी गांव ईशापुर शर्की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Young man's body found hanging on tree, case against wife

विस्तार

संभल के एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का शव सैदनगली थाना क्षेत्र के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी समेत चार ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव पंसुखा निवासी पच्चीस वर्षीय जबर सिंह का शव मंगलवार दोपहर को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के जंगल में बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पत्नी एवं ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीओ सतीशचंद्र पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। फॉरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसके भाई संजय सैनी का कहना है कि जबर सिंह की शादी करीब ढाई साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ी निवासी आंचल के साथ हुई थी। आंचल अधिकांश अपने मायके में रहती थी और जबर सिंह पर भी मायके में रहने का दबाव बनाती थी। मंगलवार सुबह को ससुराल वालों ने फोन करके जबर सिंह को अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी हत्या करके शव पेड़ से टांग दिया है। उसकी पत्नी ने पहले भी उसे जान से मरवाने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी आंचल, साला राजू, ससुर खेमचंद एवं बहनोई निवासी गांव ईशापुर शर्की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed