फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man climbed tree to pluck neem leaves in Amroha, leopard sat down

हकीकत में फिल्मी कहानी: नीम के पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक, नीचे बैठ गया तेंदुआ, बचाओ-बचाओ सुनकर पहुंचे लोग

Tue, 08 Aug 2023 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांव सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांव सादात (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 04:54 PM IST
सार

अमरोहा में नीम के पत्ते तोड़ने के बाद युवक जब नीचे उतरने लगा तो पेड़ के नीचे तेंदुआ बैठा था। इससे युवक की हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को भगाया गया। सूचना वन विभाग के दे दी है। 

विज्ञापन
Young man climbed tree to pluck neem leaves in Amroha, leopard sat down
अमरोहा में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंच लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले के रामपुर जुनारदार गांव में एक मजदूर नीम के पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा तभी तेंदुआ नीचे आकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर मजदूर के हाथ पैर फूल गए। पेड़ पर बैठे मजदूर ने तेंदुआ आ गया बचाओ..बचाओ कहा आजाव लगानी शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाकर मजदूर को नीचे उतारा।

विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। नौगांवा सादात कस्बा के मोहल्ला ईदगाह में किशोरी का परिवार रहता है। किशोरी नीम के पत्ते बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब 9 किशोरी रामपुर जुनारदार गांव के जंगल में नीम के पत्ते तोड़ने पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसने गांव के प्रधान रिंकू के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर चढ़ पत्ते तोड़ने शुरू कर दिए। भरपूर पत्ते तोड़ने के बाद जैसे ही किशोरी नीचे उतरने लगा तभी उन्होंने पेड़ की जड़ में बैठा हुआ तेंदुए देखा। तेंदुआ और किशोरी के बीच केवल 12 से 15 फीट का फासला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए को नीचे बैठा देख किशोरी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आसपास के खेतों में कम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुआ को दौड़ा लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने किशोरी को पेड़ से नीचे उतर कर घर भेज दिया।

सूचना मिलते ही नौगांवा सादात  पुलिस मौके पर आ गई। वही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। तेंदुए को देखने के बाद खेतों पर कम कर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

उधर, रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर में रहने वाले किसान बृतपाल सिंह सोमवार को अपने साथ अपने गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। दोनों लोग खेत के दूसरे छोर पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।


उन्होंने देखा कि वहां तेंदुआ बछड़े को शिकार कर रहा था। तेंदुआ बछड़े का मांस नोच रहा था। दोनों लोग तेंदुए को देखकर उल्टे पाव गांव की तरफ दौड़ पड़े। यहां ग्रामीणों को तेंदुए के होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed