{"_id":"604e54838ebc3ee64d5dddf2","slug":"young-given-warning-of-suicide-jpnagar-news-mbd382933894","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने को मकान की छत पर चढ़ा नशेड़ी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने को मकान की छत पर चढ़ा नशेड़ी, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शराब के नशे में धुत युवक मकान की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मचा गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बार-बार छत से कूदने की धमकी देता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल उतार लिया और चौकी ले गई। बाद में लोगों ने राहत की सांस लेकर पुलिस का धन्यवाद किया।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले स्टेशन रोड डाक बंगला का है। रविवार की दोपहर बारह बजे एक युवक दौड़कर मोहल्ले में घुस आया और विनीत जैन के मकान की छत पर पहुंच गया। छत पर लगी लोहे की ग्रिल पर खड़े होकर कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना और बार-बार छत से कूदकर आत्महत्या करने धमकी देता रहा। किसी तरह पुलिस कर्मी छत पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक नशे में धुत था। टीपी नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम संजू निवासी मंगोली जनपद चंपावत उत्तराखंड बताया है। उसके परिजनों से फोन पर बात हुई है। संजू पिछले दो महीने से घर से लापता है। वह नशा भी कर लेता है, उसके परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। फिलहाल, उसके परिजन उसे लेने के लिए अमरोहा आ रहे हैं।