फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

शादी से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
अमरोहा: नगर कोतवाली थानांतर्गत मोहल्ला मुरादाबादी गेट गाजीपुर निवासी अनवर अली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी शादी थी। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को उसकी बरात जानी थी। परिजन बगैर कार्रवाई के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मुरादाबादी गेट गाजी नगर निवासी अनवर अली ई-रिक्शा चलाता थेा। इन दिनों उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। क्योंकि शुक्रवार को मुहल्ला नौगजा में अनवर की बरात जानी थी। बुधवार दोपहर अनवर मुहल्ला सराय कोहना निवासी अपने दोस्त फहीम के साथ ई-रिक्शा में सामान लेकर अमरोहा धनौरा रोड पर गांव नीम का अड्डा पर गया था। वहां से वापस लौटते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। अनवर और फहीम उसमें दब गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा दोनों को बाहर निकाला। उस समय तक अनवर की मौत हो चुकी थी। फौरन ही दोनों को लोगों ने नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने भी अनवर को मृत घोषित कर दिया जबकि फहीम का उपचार चल रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई थी। परंतु स्वजन बगैर कार्रवाई शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed