फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
मंडी धनौरा (अमरोहा) । चांदपुर मार्ग पर ग्राम पत्थरकुटी के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक भैयादूज पर पत्नी को लेकर ससुराल आया था। वहीं, परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी 28 वर्षीय सुधीर सोमवार को भैयादूज के मौके पर पत्नी को लेकर गांव देहरा कादरबख्श स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार की दोपहर को सुधीर अपने साले महेंद्र के साथ बाइक से नगर की ओर आ रहा था। ग्राम पत्थरकुटी के निकट उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में टकराने वाली दूसरी बाइक सुधीर के सीने से उतर गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed