फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yogendra Singh Cricket Academy defeated Driven Academy by 125 runs.

Amroha News: योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने ड्रिवेन एकेडमी को 125 रन से हराया

Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Singh Cricket Academy defeated Driven Academy by 125 runs.
अमरोहा। गजरौला के वाईएमसीए के मैदान में योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रिवेन क्रिकेट एकेडमी को 125 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए योगेंद्र सिंह एकेडमी ने 40 ओवर में 279 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रिवेन क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। अभय सिंह चहल और अदीब अली खान की आक्रामक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए काव्या चौधरी ने 30 रन बनाए। इसके बाद अभय सिंह चहल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंदों में 77 रन ठोक दिए। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, अदीब अली खान ने 48 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से 66 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ड्रिवेन एकेडमी की ओर से कैफ आलम ने तीन विकेट लिए, जबकि आदित्य हर्ष और अभिनव कुमार को दो-दो विकेट मिले। 280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रिवेन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। अभिनव कुमार ने 40 और प्रत्युश संतोष शर्मा ने 31 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से इरशाद अली ने छह ओवर में दो मेडन के साथ महज 13 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान शुभम सैनी और दक्ष ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 125 रन से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed