फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yatindra Kataria honored for service of Hindi

हिंदी की सेवा के लिए यतींद्र कटारिया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yatindra Kataria honored for service of Hindi
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक यतींद्र कटारिया को सम्मानित किया गया - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कौमी एकता व हिंदी की सेवा के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से अंलकृत डॉ. यतींद्र कटारिया को दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य सम्मेलन व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नवसृजन कला साहित्य व संस्कृति मंच की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में नवसृजन महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में हिंदी की सेवा करने वाले हिंदी शिक्षकों, संस्कृत में काम करने वालों व अध्यात्म से जुड़ी शख्सियतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निवासी व राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. यतींद्र कटारिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कवि संदीप शजर के काव्य संग्रह बदलियों की छांव नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। डा.यतींद्र कटारिया ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हिंदी भाषा स्वीकार की जा रही है और बोली जा रही है। इस मौके पर डा. ब्रजेश गौतम, कृष्ण बिहारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed