{"_id":"620d534a264a51171a20df04","slug":"yard-to-be-built-at-dhanaura-railway-station-drm-dhanaura-news-mbd419078171","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा रेलवे स्टेशन पर बनेगा यार्ड : डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा रेलवे स्टेशन पर बनेगा यार्ड : डीआरएम
विज्ञापन
गजरौला के रेलवे स्टेशन पर माल उतारने की सीमति सुविधा के मद्देनजर धनौरा के रेलवे स्टेशन पर यार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंध तंत्र से चीनी की लोडिंग के बारे में वार्ता की। इससे एक ओर रेलवे की आमदनी बढ़ेगी वही वेव इंडस्ट्रीज को भी भाड़े में लाभ मिलेगा।
बुधवार की दोपहर बाद मंडलीय रेल प्रबंधक अजय नंदन ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां मौजूद सुविधाओं का अवलोकन किया। दूसरी ओर धनौरा स्टेशन पर सिगनल सिस्टम को अपग्रेड किए जाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। डीआरएम अजय नंदन ने बुधवार की दोपहर बाद धनौरा के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं को देखा। एक टिन के कमरे में चल रही जीआरपी की चौकी को उन्होंने स्टेशन के स्टोर कक्ष में स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम की प्रगति को देखा। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि गजरौला में अधिक लोड की वजह से धनौरा में लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंध तंत्र से वार्ता की गई है। उन्होंने यार्ड बनाने के लिए रेलवे की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धनौरा स्टेशन पर अब सिगनल सिस्टम अब पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो जाएगा। जून 2022 तक मैन्युअल सिगनल प्रणाली पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।