फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Workers scorched after being hit by high tension line, serious

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Workers scorched after being hit by high tension line, serious
Workers scorched after being hit by high tension line, serious - फोटो : HASANPUR
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया। झुलसे मजदूर को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करनखाल में दुष्यंत पुत्र चरण सिंह मजदूरी करता है। मंगलवार को गांव में ही उमेश के घर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान दुष्यंत वहां पर मजदूरी का काम कर रहा था। घर के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही दुष्यंत ऊपर छत पर पहुंचा। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई आनन-फानन में मजदूर को हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाईटेंशन लाइन बहुत नीचे गुजर रही है। कई बार इसे ऊंचा कराने एवं घरों से अलग हटाने की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। मांग की गई कि गांव से हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराया जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed