फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worker's body found hanging in the house, chaos

घर में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found hanging in the house, chaos
देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव निवासी और पेशे से मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव निवासी हिम्मत सिंह परिवार के साथ रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा गुलशन सिंह दिल्ली में मजदूरी करता हैं, महाशिवरात्रि पर्व के दिन गुलशन दिल्ली से घर लौटा। हिम्मत सिंह भी मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम हिम्मत सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बहन के चला गया था। इस दौरान गुलशन घर पर अकेला था। लेकिन शुक्रवार की सुबह गुलशन का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के सदस्य रिश्तेदारी से लौटे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम में सामने आएगी। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed