फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work will be done under Safe City in Dhanaura

Amroha News: धनौरा में सेफ सिटी के तहत होंगे कार्य

Wed, 17 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Work will be done under Safe City in Dhanaura
मंडी धनौरा। महानगरों की तर्ज पर धनौरा में भी सेफ सिटी के तहत कार्य कराए जाएंगे। शहर के चौक चौराहों पर 75 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बहुउद्देशीय हाल और डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। ओपन जिम, पुनर्वास एवं नैदानिक केंद्र का निर्माण कार्य होगा। चिल्ड्रन पार्क, मनोरंजन पार्क और वेस्ट टू वाटर पार्क का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर में सीसी रोड और नालियों का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। पालिका इन पर करीब 6.63 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


ईओ अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि सेफ सिटी के तहत नगर पालिका शहर के प्रमुख चौराहा व महत्वपूर्ण स्थान पर 75 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एक नियंत्रण कक्ष का निर्माण होगा इन पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे। मोहल्ला सुभाष नगर में बहुउद्देशीय स्थल, डिजिटल लाइब्रेरी व स्टडी सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए राजस्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। इन कार्यों पर 2.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि मोहल्ला गांधीनगर में 48.37 लाख रुपये से ओपन जिम का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सीसी रोड व नालियां भी बनाईं जाएंगी
वहीं, एक करोड़ रुपये से पुनर्वास, नैदानिक केंद्र, कल्याण केंद्र और योगशाला का निर्माण कराया जाएगा। 1.15 करोड़ से चिल्ड्रन पार्क, मनोरंजन पार्क, वेस्ट टू वाटर पार्क का निर्माण मोहल्ला सुभाष नगर में कराया जाएगा। इसके लिए भी राजस्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। 50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टूटी हुई सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। ईओ ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य को शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed