{"_id":"68ae2336be7ce571660a7790","slug":"work-on-widening-of-amroha-kailsa-road-started-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146445-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा-कैलसा मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा-कैलसा मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू
Wed, 27 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अमरोहा-कैलसा मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ खोदाई कर उसमें पत्थर डालकर समतल किया जा रहा है। चौड़ीकरण में आने वाले अतिक्रमण, पेड़ व बिजली के खंभों को हटवाने का कार्य विभाग करेगा।
यह सड़क सात से बढ़कर दस मीटर तक चौड़ी होगी। पहले साढ़े नौ किलो मीटर तक कार्य होगा। उसके बाद ही आगे काम करवाया जाएगा। मार्च 2026 तक निर्माण पूरा होना है। अमरोहा से अंबरपुर चौराहे तक सड़क काफी चौड़ी है लेकिन अंबरपुर चौराहे से कैलसा व पायंती कला तक उसका आकार सात मीटर तक है। अब उसको दस मीटर किया जाएगा। इसके लिए करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग स्टेट हाईवे-78 है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस बाबत शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो ने बीते साल अक्तूबर माह में प्रस्ताव भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण की शासन स्तर पर मजबूत पैरवी की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के मामले में पत्र जारी कर एमएलसी को अवगत कराया था।
विज्ञापन
इसमें अमरोहा कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर 9.50 किमी लंबाई में चौड़ीकरण की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की बात कही गई थी। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत व्यय वित्त समिति ने पांच वर्षीय अनुरक्षण के साथ 24.12 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली थी।
-- -- -- -- -- -- --
सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रारंभ करवा दिया है। एक साइड से सड़क की खोदाई करवाई जा रही है। हाथोंहाथ उसमें पत्थर आदि डालकर रोलर चलवाया जा रहा है और समतल करने का कार्य कराया जा रहा है। सड़क के किनारे तमाम पेड़ व विद्युत पोल खड़े हुए हैं। जिन्हें हटवाया जाएगा। - गौरव रंजन, एक्सईएन इंजीनियर, लोनिवि निर्माण खंड