फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work of installing street lights on service road has started

Amroha News: सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू

Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Work of installing street lights on service road has started
गजरौला। दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है। सात सौ मीटर के दायरे में हाईवे चौड़ीकरण की कार्यदायी संस्था स्ट्रीट लाइट लगवा रही है। इनके लगने से सर्विस रोड पर अंधेरे के कारण हादसे की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन

हापुड़ से मुरादाबाद तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे को सिक्सलेन किया गया। इसके दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं लेकिन नाईपुरा के सामने 30 मीटर लंबाई और साढ़े पांच मीटर से अधिक ऊंचाई का अंडरपास बनाए जाने के कारण यहां पर सिक्सलेन का काम बाद में पूरा हुआ। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई गई है। मगर सर्विस रोड पर रात को अंधेरा रहता है। जिससे रात में हादसे की आशंका रहती थी।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर हादसा न हो इसके लिए हाईवे चौड़ीकरण की कार्यदायी संस्था ने दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को कंपनी के बिजली विभाग के अभियंता संजीव कुमार ने नाईपुरा के सामने सर्विस रोड पर पोल लगवाए। उनमें बिजली आपूर्ति के लिए केबल से जोड़ा गया। केबल को जेसीबी से नाली खोदकर दबाया गया। कंपनी के जीएमललित मोहन तिवारी ने बताया कि सात सौ मीटर के दायरे में दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। एक पोल के बीच की दूरी 40 मीटर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed