फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   womens complaints should take serioily

महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
womens complaints should take serioily
अमरोहा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने विकास भवन में महिला की शिकायतें सुनी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय विधिक जागरूकता जन सुनवाई का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सदस्य राखी त्यागी ने दो प्रार्थना पत्र गंभीरता से सुनकर संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का जनपद स्तर पर ही निस्तारण कर दिया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना से जनपद में अधिक अधिक लाभार्थियों को जागरूक किया जाए। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को आगे आकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

जनसुनवाई में सदस्या के सामने महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। जिन्हें त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान दौरान, पारिवारिक समस्या, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, तलाक घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, भ्रूण हत्या आदि मामलों को गंभीरता से सुना। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, जज आकांशा गर्ग, ईशा चौधरी, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ चित्रा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed