फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women sucide

फंदे पर लटकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
women sucide
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। संभल जनपद के असमौली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी पांच साल पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार विवाहिता और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। विवाद को निपटाने के लिए कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सोमवार को विवाहिता ने कमरे में बंद होकर रस्सी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। कमरे का गेट तोड़कर महिला के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया परिजनों ने लिखित में देकर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed