फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women run away with ornament andcash

शादी के दो महीने बाद विवाहिता नगदी-जेवर लेकर रफूचक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
women run away with ornament andcash
अमरोहा। शादी के दो महीने बाद विवाहिता घर से नकदी और जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। वह अपना मोबाइल घर ही छोड़ गई है। पीड़ित अधिवक्ता पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस विवाहिता को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाले अधिवक्ता की शादी बीती 25 नवंबर को देहरादून के मोहल्ला खरवड़ा निवासी महिला शिल्पी से हुई थी। शादी कराने वाले बिचौलिया बिजनौर जिले के रहने वाले दंपति हैं जबकि महिला देहरादून में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। बताते हैं कि महिला की अधिवक्ता के साथ तीसरी शादी थी। शादी के बिचौलिया दंपति शिल्पी को अमरोहा ले आए थे और 25 नवंबर को स्थानीय गुरुद्वारा में दोनों की शादी करा दी थी। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य चला। बताते है कि सोमवार को अधिवक्ता कचहरी गए थे, जबकि उनके पिता दुकान पर और वृद्ध मां छत पर धूप में बैठीं थी। इसी बीच शिल्पी घर में रखे 50 हजार रुपये और 10 तोला सोने की जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। वह अपना मोबाइल घर ही छोड़ गई है। अधिवक्ता के घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। अलमारी में रखी नगदी और जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसके आधार पर महिला को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed