फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women realesed after xis hours

विवाहिता को मकान में बंधक बनाया, छह घंटे बाद पुलिस ने मुक्त कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
women realesed after xis hours
अमरोहा। ससुराल वाले विवाहिता को मकान में बंद कर फरार हो गए। विवाहिता अंदर से गेट बजाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बेबसी पर ध्यान नहीं दिया। छह घंटे बाद स्थानीय लोगों को विवाहिता के बंधक होने की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थोड़ी देर में भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ताला खोलकर विवाहिता को बंधन मुक्त कराया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विवाहिता को दहेज में बाइक और रुपयों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। विवाहिता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमंदान की है। एक मीनार की मस्जिद के पास रहने वाले इकबाल हुसैन परचून के सामान के सेल्समैन हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। उन्होंने 11 जून 2020 को अपने बड़ी बेटी तमसील जहरा की शादी मोहल्ले के ही ताज रजा के साथ की थी। ताज रजा के पिता मोहम्मद रजा इंटर कालेज से रिटायर्ड चपरासी हैं। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले तमसील जहरा को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिछले बीस दिनों से ससुरालियों ने विवाहिता को मायके नहीं जाने दिया। अगर मायके पक्ष के लोग उसका हाल-चाल जानने जाते थे, तो ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ससुराल वाले विवाहिता को मकान में बंधक बनाकर कमरे और मुख्य गेट पर ताला लगाकर फरार हो गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ताला खोलकर विवाहिता को बंधन मुक्त कराया। मायके पक्ष ने काफी देर तक हंगामा हुआ। इस दौना विवाहिता की दो ननद भी मौके पर आ गईं। उनकी और मायके पक्ष के लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, इंस्पेक्टर नगर कोतवाली रविंद्र सिंह ने बताया महिला को घर में बंद कर ससुराल वाले कहीं चले गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मकान का ताला खोलकर महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed