फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died due to fever

बुखार से संक्रमित महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
women died due to fever
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनुपर गांव में बुखार कहर बरपा रहा है। बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शिकायतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में किसान हरकिशन सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी हरकली देवी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने उन्हें जोया के निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने अमरोहा नगर के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बतातें हैं कि गांव में 12 से अधिक लोग बुखार से संक्रमित हैं। अधिकतर लोग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जोया के सरकारी अस्पताल में दी। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed