{"_id":"5a09f73c4f1c1b8d698bb377","slug":"women-deadbody-after-murdered-throw-in-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर शव खेत में फेंका
ब्यूरो अमर उजाला/ मंडी धनौरा।
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
धनौरा में महिला की हत्या के बाद उसके शव को ले जाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जैथल गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला को गला घोंट कर मारे खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
वेशभूषा के आधार पर महिला मुस्लिम प्रतीत होती है। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं पहचान सका। महिला की उम्र लगभग 25 साल है।
थाना क्षेत्र के गांव जैथल में चरन सिंह के खेत में सोमवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया तो उसकी चीख निकल गई। उसने गांव वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महिला के गले में शाल का फंदा लगा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी। आसपास के स्थान का निरीक्षण किया गया। मौके पर किसी छीनाझपटी के निशान नहीं थे। शव पर चोट के निशान भी नहीं थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की स्थिति देखकर लग रहा था कि महिला की दो दिन पहले हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है।। माना जा रहा है कि महिला किसी बाहरी क्षेत्र की रहने वाली है। थानाध्यक्ष ऋषिराम कठेरिया का कहना है कि महिला की हत्या किसी और स्थान पर की गई और उसे यहां फेंक दिया गया हो। एसओ का यह भी कहना है कि मौके का निरीक्षण करने के बाद ऐसा भी प्रतीत होता है कि महिला ने आत्महत्या की हो और परिजनों ने डर की वजह से शव को यहां फेंक दिया हो। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है। सूचना दर्ज कर ली गई है।