फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women and two died in accident

हादसों में महिला समेत दो की मौत

Mon, 28 May 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा। 
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।  Updated Mon, 28 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
women and two died in accident
सड़क हादसे में जख्मी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों में रविवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।   
विज्ञापन

    पहला हादसा मंडीधनौरा में हुआ ।बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जनैटा निवासी विनोद अपनी पत्नी पूजा (24) के साथ रसूलपुर माफी में अपनी रिश्तेदारी में बाइक से आया था। गांव में घुसने के लिए उसने अपनी बाइक मोड़ी थी। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने विनोद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठी पूजा नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी गोद से चार माह का मासूम उछल कर झाड़ियों में गिर गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विनोद की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उधर कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के ग्राम झकड़ी निवासी पवन (30) अपने परिवार संग हरिद्वार जा रहा था। बिजनौर के चांदपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली से गाड़ी  की टक्कर हो गई। इसमें पवन ने दम तोड़ दिया। शनिवार की रात लगभग 10 बजे चांदपुर के निकट हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। उसका गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed