फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman molested in trade fair fair, case registered

ट्रेड फेयर मेले में महिला से छेड़खानी, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman molested in trade fair fair, case registered
सास और ननद के साथ मेला देखने गई विवाहिता से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट और गालीगलौज भी की। विवाहिता के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद रोड का है। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में ट्रेड फेयर मेला चल रहा है।
रविवार रात करीब ग्यारह बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता सास और ननद के साथ ट्रेड फेयर मेला देखने के लिए गई थी। तभी बाइक पर सवार तीन युवक यहां पहुंचे और विवाहिता से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और गालीगलौज भी की। आरोपी शराब के नशे में थे, विरोध करने पर वह जान से मारने देने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर मेले में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर आ गए और एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुधांशु निवासी पपसरा थाना रजबपुर बताया।
विज्ञापन

जबकि उसके साथ वाले व्यक्तियों का नाम आकाश निवासी मोती नगर और संगम निवासी आवास विकास द्वितीय अमरोहा नगर सामने आए। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सुधांशु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed