फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman left her husband and went with her brother inlaw. After getting hurt young man left world

बेवफा निकली वो: जिसे सात जन्म के वादे कर लाया था घर, उसने ही दे दिया धोखा..मजबूर होकर युवक ने दुनिया छोड़ दी

Thu, 16 Nov 2023 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

डिडौली इलाके में रहने वाले दो बच्चों की मां प्रेम प्रसंग के चलते देवर के साथ रहने को चली गई। इससे उसके परिवार में कलह होने लगी। इससे आहत होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
woman left her husband and went with her brother inlaw. After getting hurt young man left world
अमरोहा में देवर के साथ रहने चली गई भाभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मजदूर ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी का अलावा दो बेटे हैं।

विज्ञापन


दोनों बेटे रोजमर्रा की मजदूरी करते थे। 35 वर्षीय बड़े बेटे की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब छह महीने पहले विवाहिता का प्रेम प्रसंग अपने देवर के साथ हो गया। इस बात को लेकर घर में विवाद रहने लगा। विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की ठान ली।
विज्ञापन


इसके बाद मजदूर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मजदूर ने घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed