फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman killed in road accident, son injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident, son injured
नौगांवा सादात। बेटे के साथ दवा लेने नौगांवा सादात जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मझोला में वीरसिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी प्रकाशो देवी (55) अपने बेटे राजा के साथ बाइक पर नौगांवा सादात से दवाई लेने जा रही थी। अभी उनकी बाइक बिजनौर रोड स्थित किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के सामने पहुंची थी। यहां बूंदाबांदी हो रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश की बूंदें राजा के हेलमेट पर गिरने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे में प्रकाशो देवी का सिर खंभे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल प्रकाशो देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वह किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने के संबंध में लिखित पत्र देकर शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed