{"_id":"6771a9153c1f238ec203d439","slug":"woman-dies-in-collision-with-e-rickshaw-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131641-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत
Mon, 30 Dec 2024 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा रोड स्थित तिराहे पर ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी विमला शर्मा (42) की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की है। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ई-रिक्शा चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विमला शर्मा अमरोहा के विजयनगर कॉलोनी निवासी रामौतार शर्मा की पत्नी थीं। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम 6:30 बजे विमला शर्मा कैलसा रोड स्थित तिराहे पर सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय दुकानदारों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। परिजनों ने घायल विमला शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा चालक नौगांवा सादात क्षेत्र के नालू खुर्द गांव निवासी शाहिद है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में ई-रिक्शा चालक शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।