{"_id":"58fbaf544f1c1bb3748b4b52","slug":"without-map-made-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा पास खड़ी की इमारत, तीन हजार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा पास खड़ी की इमारत, तीन हजार को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
building
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा शहर के तीन हजार मकान मालिकों की टेंशन बढ़ने वाली है। कानूनी शिकंजे में फंसने वाले हैं। विनियमित क्षेत्र कार्यालय व नगर पालिका परिषद में बिना नक्शा पास कराए उनके द्वारा मकान का निर्माण किया गया है।
अधिकारियों ने सबको चिह्नित कर नोटिस भेजा है। इधर अचानक पहुंच रहे नोटिसों से मालिकों में खलबली मची है। बचने की तरकीब भिड़ाई जा रही है, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब अफसरों के तेवर तल्ख दिख रहे हैं। इधर, नोटिस मिलने से शहरियों में खलबली मची हुई है।
एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में बगैर ले आउट पास कराए अवैध कालोनियां बसा दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर बिना नक्शा पास कराए लोगों ने बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर दी हैं। न तो उनके द्वारा विनियमित क्षेत्र कार्यालय और न ही पालिका परिषद के दफ्तर से नक्शा पास कराया गया है।
विज्ञापन
नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहरवासी अपने घर बनाने में जुटे हैं। अवैध तरीके से खड़ी की जा रही इन इमारतों को रोकने के लिए अफसरों द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से अधिकारियों के तेवर भी अब बदले नजर आ रहे हैं।
लगातार बढ़ रही कालोनियों व इमारतों को लेकर अफसर संजीदा हो गए हैं। उनके द्वारा विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास किए बनाए गए तीन हजार मकानों को चिह्नित किया गया है। सभी को नोटिस भेजकर नक्शा आदि दिखाने के लिए कहा गया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध अधिकारियों द्वारा अगला कदम उठाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग बनाने वाले लोगों को चिह्नित कर नोटिस भिजवाए गए हैं। यदि उनके द्वारा जवाब नहीं दिया जाता है तो उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद सख्त कदम उठाया जाएगा।
पीके शर्मा, जेई विनियमित क्षेत्र
नक्शा पास विनियमित क्षेत्र करता है। पालिका द्वारा दो बिंदुओं पर ही नक्शे की जांच की जाती है। जो यहां विनियमित कार्यालय से आता है, उसको जांच कर वापस भेज दिया जाता है।
मनोज रस्तोगी, ईओ पालिका