{"_id":"5a415f934f1c1bb34a8b86b9","slug":"without-aadhar-urea-will-not-distribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल से बगैर ‘आधार’ नहीं मिलेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल से बगैर ‘आधार’ नहीं मिलेगी खाद
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल यानि वर्ष 2018 जनवरी से किसानों को बगैर आधार कार्ड के खाद नहीं मिल पाएगी। खाद की सभी दुकानों पर प्वाइंट आफ सेल मशीन यानि पीओएस मशीन लगाई जाएंगी। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही किसानों को खाद दी जा सकेगी। अब शासन की ओर से खाद की दुकानों पर मशीनें लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। तय रेट से अधिक दाम पर खाद खरीदनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। खाद की दुकानों पर पीओएस मशीन यानि प्वाइंट आफ सेल मशीन लगने से किसानों को राहत मिलेगी। इससे खाद की कालाबाजारी और तय रेट से अधिक रेट पर खाद बेचने पर अंकुश लगेगा। इसके लिए विभागीय अफसरों द्वारा दुकानदारों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है। जनपद में खाद बिक्री के लिए करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने दुकानों के पंजीकरण कराएं हैं। इनमें से अभी तक बहुत कम दुकानों पर ही पीओएस मशीन लगाई गई हैं। अफसरों ने बाकी दुकानदारों को एक जनवरी से पहले ही पीओएस मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे दुकानदार जो एक जनवरी से पहले खाद की दुकानों पर पीओएस मशीन नहीं लगाएंगे। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नए साल से किसानों को बिना आधार कार्ड के कहीं से भी खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगा।