फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   With the help of sister in law the young man raped the village girl

देवर की दरिंदगी में भाभी ने दिया साथ: महिला ने किशोरी को धोखे से बुलाया घर, दुष्कर्म के बाद युवक ने की मारपीट

Sun, 13 Nov 2022 06:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Nov 2022 06:45 PM IST
सार

16 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी। इस दौरान उसे गांव की एक महिला अपने घर बुलाकर ले गई। आरोप है कि घर पर महिला का देवर पहले से ही मौजूद था। उसने किशोरी को आते ही  पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
With the help of sister in law the young man raped the village girl
जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाभी की मदद से युवक ने गांव की किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी। इस दौरान उसे गांव की एक महिला अपने घर बुलाकर ले गई। आरोप है कि घर पर महिला का देवर पहले से ही मौजूद था। उसने किशोरी को आते ही  पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिस पर वह थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। थाना प्रभारी अरि हंत सिद्घार्थ का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed