फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Winners of competitions organized on the character of Shri Ram honored

Amroha News: श्रीराम के चरित्र पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Winners of competitions organized on the character of Shri Ram honored
हसनपुर। विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर विद्या भारती विद्यालय सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भगवान राम के जीवन चरित्र पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

आयोजन में चौपाई गायन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, एवं रामायण प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में एचएसएस. पब्लिक स्कूल, सीताराम जूनियर हाई स्कूल, सुशील आनंद हाई स्कूल, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चौपाई गायन में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा पूनम चौहान ने, चित्रकला प्रतियोगिता में एचएसएस स्कूल की छात्रा प्रियानी कुमारी ने, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सीताराम हाईस्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश कुमार, उमा गुप्ता,भजन गायक सौरभ मित्तल, तुषित गुप्ता,संचालक अक्षि अग्रवाल, प्रधानाचार्य विवेक गुप्ता, विभोर अग्रवाल, हिमांशु त्यागी, उमा नगर,डॉ. अक्षय नागर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed